रामगढ़ के चूट्टू पालू घाटी में आज शनिवार सुबह करीब 11 बजेके लगभग पाइप लदे ट्रक ने पांच गाड़ियों को टक्कर मार दी.हादसा इतना भीषण था कि बस डिवाइडर से टकराकर डिवाइडर के बीचोबीच पलट गई. ट्रक कार को अपनी चपेट में लेने के बाद सड़क किनारे नाले में जा गिरा. इस भीषण हादसे में दो दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए. और हादसे में एक व्यक्ति की मौ*त हो गयी. हादसे की वजह से घाटी में वाहनों की लंबी लाइन लग गयी. जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ट्रक ने जिन पांच गाड़ियों को टक्कर मारी है, उनमें एक बस, दो चार पहिया वाहन और दो दोपहिया वाहन शामिल हैं. घटना की सूचना पाकर पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर घायलों को रामगढ़ सदर अस्पताल भेजा है, जहां उनका इलाज चल रहा है. पाइप ट्रक में लद ट्रक रांची से हजारीबाग की ओर जा रहा था । इसी दौरान घाटी के इलाके में ट्रक का बैलेंस बिगड़ था .



