रांची : झारखंड राज्य के प्रथम ऊर्जा मंत्री रहे, 72 वर्षीय लालचंद महतो का आकस्मिक निधन हो गया। उनके रांची आवास पर देर रात बाथरूम में बेहोश होकर गिरने के बाद तत्काल प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया था। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोपहर के बाद उनका पार्थिव शरीर बोकारो जिले के बैधकारो स्थित उनके पैतृक आवास लाया जाएगा .शुक्रवार की देर शाम उनका अंतिम संस्कार परिजनों के पहुंचने के बाद किया जायेगा.विगत 31 मार्च को इसरी बाजार स्टेशन रोड स्थित तेरहपंथी कोठी में संपन्न बहुजन सदान मोर्चा व हिंद मजदूर किसान यूनियन के सम्मेलन में लालचंद महतो को गिरिडीह लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया गया था.जानकारी मिलने के बाद मंत्री बेबी देवी सहित कई नेता उनके रांची स्थित आवास पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को ढाढस बंधाया.रांची सांसद संजय सेठ ने शोक जताया ”झारखण्ड के प्रथम ऊर्जा मंत्री श्री लालचंद महतो जी के निधन की खबर पीड़ादायक है। उन्होंने जनसंघ से ही अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत की थी। उनका निधन झारखण्ड के राजनीतिक क्षेत्र की अपूरणीय क्षति है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। ॐ शांति”



