झारखंड के बच्चों में हॉकी का रुझान देखते हुए पूर्व सांसद धीरज साहु ने लोहरदगा में वर्ल्ड क्लास हॉकी स्टेडियम बनाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इसी बीच धीरज साहु से इंडियन हॉकी टीम के पूर्व कप्तान परगट सिंह आज मुलाकात की।मिली जानकारी के मुताबिक परगट सिंह लोहरदगा में गरीब बच्चों के लिए आधुनिक व्यवस्थाओं से लेस हॉकी स्टेडियम बनाने में धीरज साहु का सहयोग करने वाले हैं।



