जापान: बीते एक हफ्ते में ये जापान में भूकंप का दूसरा झटका देखने को मिला है.जापान में इस बार भूकंप के झटके महसूस हुए हैं जिसकी तीव्रता जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) के अनुसार रिक्टर पैमाने पर 6.3 मापी गई है.गुरुवार को जापान के पूर्वोत्तर प्रांत फुकुशिमा के पास होंशू के पूर्वी तट पर जहां टोक्यो समेत जापान के सभी प्रमुख शहर मौजूद हैं भूकंप के झटके महसूस किए गए। अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जेएमए ने सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की है।इससे पहले बुधवार (3 अप्रैल) को ताइवान में 7.5 तीव्रता का भूकंप आया। इसके झटके जापान और फिलीपींस तक महसूस किए गए। ताइवान के फायर डिपार्टमेंट के अनुसार, 9 लोगों की मौत हो गई, 930 से ज्यादा लोग घायल हैं। मरने वालों का आंकड़े बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।



