शराब घोटाले में संजय सिंह के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत,ED ने कोर्ट में कहा ”दिक्कत नहीं दे दीजिए बेल”

0

दिल्ली: आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई। अब जब तक ट्रायल चलेगा ED उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकती।संजय सिंह के वकील ऋषिकेश कुमार ने बताया, “लंच के पहले और लंच के बाद 2 कार्यवाही हुई। लंच के पहले कोर्ट ने कहा कि जैसी बहस हुई है उस आधार पर संजय सिंह के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला है। आप इस पर निर्देश लेकर आएं और बताएं कि आप क्या करना चाहते हैं क्योंकि अगर हमने ऑर्डर में लिख दिया कि इनके खिलाफ कोई केस नहीं बनता है तो ये आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। ED आई और कहा कि हमें कोई दिक्कत नहीं है इन्हें बेल दे दी जाए।”संजय सिंह दिल्ली शराब नीति से संबंधित घोटाला मामले में 6 महीने से जेल में थे. कोर्ट के फैसले के मुताबिक, राजनीतिक गतिविधियों में भी शामिल हो सकेंगे.बता दें क़ि संजय सिंह को ईडी ने पिछले साल 4 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here