पार्टी से टिकट नहीं मिला तो राजमहल लोकसभा सीट पर निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे लोबिन हेम्ब्रम

0

झारखण्ड : राजमहल लोकसभा क्षेत्र से विजय कुमार हांंसदा को महागठबंधन के झारखंड मुक्ति मोर्चा का प्रत्याशी बनाने से लोगो ने ऐतराज जताया है.वहीं इसी बीच झामुमो के बोरियो विधानसभा के विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने कहा है कि पार्टी द्वारा टिकट नहीं मिलने पर वह राजमहल लोकसभा सीट पर निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।लोबिन हेंब्रम का कहना है कि राजमहल लोकसभा में विजय हांसदा की छवि व्यवसायी के तौर पर है न कि एक नेता के रूप में। विजय हांसदा को टिकट मिलने पर लोगों में नाराजगी देखने को मिलेगी.लोगों का सुझाव है कि इस बार राजमहल लोकसभा का उम्मीदवार बदलने की जरुरत है.बता दें की लोबिन पिछले एक सप्ताह से राजमहल लोकसभा क्षेत्र घूम रहे हैं.इसी क्रम में वे शनिवार को महेशपुर के कई गाँव पहुंचे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here