कांग्रेस ने एक बार फिर मोदी सरकार को घेर लिया है. इस बार दवाओं की कीमतो में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस पर तंज कसा है.दरअसल इकोनॉमिक टाइम्स में छपी खबर की माने तो होलसेल प्राइस इंडेक्स (WPI) में सरकार ने कई बदलाव किए हैं. राष्ट्रीय आवश्यक दवा सूची (NLEM) में 0.0055 प्रतिशत में बढ़ोतरी हुई है. वहीं दवाओं की कीमतो में बढ़ोतरी होने वाली को लेकर आज तक की एक रिपोर्ट को शेयर करते हुए कहा है की जनता पर ‘महंगाई मैन मोदी’ का चाबुक फिर चला है।1 अप्रैल से 800 से ज़्यादा दवाएं महंगी हो जाएंगी। इन दवाओं की कीमतों में क़रीब 12% की वृद्धि होगी।भीषण महंगाई के बीच महंगा इलाज और महंगी दवाई आम आदमी पर दोहरी मार है।जिन दवाओं की कीमत बढेंगी उनमें बुखार , स्किन डिसीज , हाई ब्लड प्रेशर , पेनकिलर, एंटीबायोटिक और एंटी-इंफेक्शन की दवाएं भी शामिल हैं.



