धनबाद: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर आज धनबाद में आयोजित वृहत जागरूकता कार्यक्रम में झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सहभागिता निभाते हुए यहां के शहरी मतदाताओं को प्रेरित किया।सुगम्य निर्वाचन (Accessible Elections) को लेकर सभी जिलों के DSWOs तथा ADSSs के साथ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने विस्तृत समीक्षा बैठक की। इस दौरान समाज कल्याण निदेशालय के निदेशक एवं राज्य के निशक्तता आयुक्त भी मौजूद रहे। के. रवि कुमार द्वारा आज धनबाद दौरा के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा वृहद स्तर पर आयोजित स्वीप कार्यक्रम आयोजित किया गया.झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा ”नैतिक मतदान (Ethical Voting) के लक्ष्य को हासिल करने के लिए हर किसी को आगे आना होगा.”इस दौरान विशाल मानव श्रृंखला, कविता, स्लोगन लेखन सहित अन्य प्रतियोगिता आयोजित कर लोगों से मतदान करने की अपील की गई.



