राजाबाबू (गोविंदा) की राजनीति में दोबारा एंट्री,शिवसेना में हुए शामिल, मुंबई से लड़ सकते हैं चुनाव

0

Mumbai: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा गुरुवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल हो गए।उन्होंने शिवसेना में शामिल होने के बाद कहा कि यह अद्भुत संयोग है कि वह 14 साल बाद राजनीति में लौटे हैं। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें जो भी जिम्मेदारियां दी जाएंगी, वे उसे निभाएंगे.उन्होंने कहा, ”मैं 2004 से 2009 तक राजनीति में था और वह 14वीं लोकसभा थी। यह एक अद्भुत इत्तेफाक है कि मैं 14 वर्षों बाद दोबारा राजनीति में लौट रहा हूँ”.बता दें कि अभिनेता का राजनीति में प्रवेश 2004 में हुआ जब उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रतिनिधित्व किया और उत्तरी मुंबई लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था।उन्होंने बीजेपी के दिग्गज नेता राम नाईक को 50 हजार वोटों से हराया.उनकी जीत को एक बड़ी जीत के रूप में देखा गया क्योंकि पिछले कुछ वर्षों में उत्तरी मुंबई, जिसमें कई प्रमुख विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं, को भाजपा का गढ़ माना जाता था।इस प्रकार, गोविंदा ने पांच बार के सांसद राम नाइक को हराकर अपने राजनीतिक करियर में एक महत्वपूर्ण छाप छोड़ी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here