मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत, जंगल से घिरे इस आदिवासी इलाके की बदलेगी तस्वीर…

0

झारखण्ड : गुमला जिला आदिवासी बहुल और पिछड़े इलाके में आता है. साथ ही यह जिला नक्सलवाद से भी काफी प्रभावित रहा है, लेकिन जिला प्रशासन के सहयोग से काफी हद तक नक्सलवाद पर काबू पा लिया है. विकास की बात करें तो अभी भी जिले के कई गांव पिछड़े हुए हैं. मूलभूत आवश्यकता बिजली, पानी, सड़क के लिए यहां के लोगों को अभी भी काफी दिक्कते का सामना करना परता है . सड़क नहीं होने के कारण कई गांव विकास से बहुत दूर हैं.गुमला के रायडीह प्रखंड के ऊपर खंटगा पंचायत का लालमाटी गांव है, जो चारों ओर से घने जंगलों व पहाड़ों के बीच बसा हुआ है. सड़क नहीं होने के कारण ग्रामीणों, दिहाती मजदूरों व बच्चों को स्कूल आने व जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. सड़क की हालत खराब होने के कारण ग्रामीणों के बीच भय का माहौल बना रहता है , लेकिन अब इस गांव के साथ-साथ यहां के लोगों की भी तकदीर बदलने वाली है. मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत लालामाटी गांव से सोकराहातु गांव तक लगभग 13 करोड़ की लागत से लगभग 10 किलोमीटर पक्की सड़क बनने वाली है. जिससे आसपास के कई गांव भी जुड़ेंगे.आवागमन बेहतर होने से यहां के लोगों के लिए रोजगार के अवसर खुलेंगे.बच्चे बुड्ढे को परेशानी का सामना नही करना पड़ेगा. जिससे निश्चित ही आय में बढ़ोतरी होगी.ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल, गुमला के कार्यपालक अभियंता विकास कुमार ने बताया कि गुमला के लालमाटी गांव गांव से लेकर सोकराहातु गांव तक पक्की सड़क बनाई जाएगा,जिससे आसपास के कई गांव भी जुड़ेंगे.जिससे गांव में रहने वाले लोगों को काफी फायदा होगा. वहां के लोग काफी लंबे समय से सड़क बनाने की मांग कर रहे थे. सड़क नहीं होने के कारण वहां के लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं.अभियंता विकास कुमार ने कहा कि लोगों की परेशानियों को देखते हुए उपायुक्त द्वारा मुझे डीपीआर बनाने का निर्देश दिया गया था. मेरे द्वारा डीपीआर बना कर उपायुक्त के पत्र से प्रधान सचिव को प्रेषित कर दिया गया है. उसकी एक प्रति मेरे पास भी है. उसके आलोक में मेरे द्वारा प्राक्कलन सह मुख्य अभियंता के यहां टीएस के लिए समर्पित कर दिया गया है. टीएस होने के उपरांत प्रशासनिक स्वीकृति के लिए सचिव को भेजी जाएगी. आचार संहिता समाप्त होने के बाद स्वीकृति के पश्चात टेंडर निकालकर काम शुरू कराया जाएगा.और जल्द से जल्द इस कम को पूरा किया जायेगा, जिससे यहाँ रहने वाले को परेशानी कम करना परे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here