झारखण्ड : झारखण्ड के इस शहर में 24 व 25 मार्च को नहीं बिकेगी शराब और मांस,डीजे बजाने पर…

0

नोवामुंडी : बड़ाजामदा ओपी में ओपी प्रभारी विकास कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को होली शांतिपूर्ण माहौल में मनाने के लिये शांति समिति की बैठक का आयोजित की गयी। बैठक में किरीबुरू एसडीपीओ अजय केरकेट्टा, किरीबुरू इंस्पेक्टर बमबम कुमार भी पहुंचे हुए थे।बड़ाजामदा ओपी में हाल ही में योगदान देने वाले ओपी प्रभारी विकास कुमार ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है।इसे सभी मिलजुल कर आपसी भाईचारे के साथ मनाएंगे।होली के बहाने खलल डालने और हुड़दंगियों पर पुलिस की नजर रहेगी। बताया कि होली के अवसर पर डीजे बजाने पर प्रतिबंध रहेगा। मांस व मदिरा 24 मार्च से लेकर 25 मार्च तक दो दिनों तक बंद रहेगा। फिर भी चोरी छिपे परोसा गया तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।लोगो ने कहा की हमलोग इन नियमो का जरूर से पालन करेंगे और अच्छे ढंगे से होली मनायेंगे.स्थानीय लोगों के निवेदन पर मुख्य सड़क पर चलने वाले भारी वाहनों के लिये दो दिनों तक ‘नो इंट्री’ रखा जायेगा। मौके पर स्थानीय लोगों में मनोज सुल्तानिया, गोवर्धन चौरासिया, जितेन बोबोंगा, रीमु बहादुर, यूसुफ खान, शंभु हाजरा, संजय सिंह, विजय बोदरा, प्रफुल्ल महाकुड़, राकेश ठाकुर आदि मौजूद थे।सभी के सहमति से नियमो का पालन होगा|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here