GOPALGANJ : गोपालगंज पुलिस के हत्थे चढ़े 6 कुख्यात बाइक चोर गिरोह का बड़ा खुलासा पास से 7 बाइक के साथ कई हथियार बरामद

0

गोपालगंज पुलिस को एकबार फिर बड़ी कामयाबी मिली है। जिला पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का बड़ा खुलासा किया है और 6 कुख्यातों को धर-दबोचा है और पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुट गयी है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से चोरी की 7 बाइक, एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, मास्टर चाबी, गाड़ी का लॉक तोड़ने वाला औजार और शटर काटने वाले औजार के अलावा 5 मोबाइल बरामद किया है। इन सभी अपराधियों के गिरफ्तारी मीरगंज थाने की पुलिस ने की है।स पूरे मामले पर एसपी स्वर्ण प्रभात ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बाइक चोर गिरोह का खुलासा करते हुए बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में हथुआ थाना क्षेत्र के सोहागपुर गांव का रहने वाला विश्वास रावत, आकाश कुमार, इबादत हुसैन, शशि कुमार, राहुल कुमार और राहुल कुमार पटेल पर पहले से ही कई मामले दर्ज हैं।एसपी ने कहा कि गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ की जा रही है और पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। इस ग्रुप में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here