HOLI SPECIAL TRAIN : होली पर रेलवे का नया सौगात,अब इन रूठो पर रोजाना चलेगी ट्रैन

0

रांची. अगर आपको होली में घर आना है और ट्रेनों में रेलवे का टिकट कंफर्म सीट नहीं मिल रही है तो परेशान मत हों. दरअसल भारतीय रेलवे ने होली के सीजन में हो रही भीड़ को लेकर और कई ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है. होली के अवसर पर सुविधाजनक आवागमन हेतु पूर्व में घोषित ट्रेनों के अलावा और 20 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें चलायी जाएंगी. बिहार और झारखंड के साथ यूपी के शहरों से आवाजाही के लिए ऐसी की कुछ ट्रेनें चलाई जा रही हैं. 31 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनों की सूचना दी जा चुकी है. इस प्रकार अब कुल 51 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें चलायी जाएंगी जिससे झारखंड के लोग खास मौके पर घर आ सकें. जानकारी के मुताबिक रेलवे आवश्यकतानुसार ट्रेनों की संख्या में और भी वृद्धि कर सकता है. होली को लेकर जो स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं उनका डिटेल कुछ इस प्रकार से है.

  1. 08821 रांची-गोरखपुर 22.03.2024 को रांची से 21.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 16.00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी. वापसी में 08822 गोरखपुर-रांची 24.03.2024 को गोरखपुर से 05.00 बजे प्रस्थान कर 21.25 बजे रांची पहुंचेगी .
  2. 08838 रांची-जयनगर 23.03.2024 को रांची से 23.55 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 16.30 बजे जयनगर पहुंचेगी. वापसी में 08839 जयनगर-रांची 24.03.2024 को जयनगर से 23.50 बजे प्रस्थान कर 16.45 बजे रांची पहुंचेगी.
  3. 08853 टाटा-सहरसा 18.03.2024 से 05.04.2024 तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को टाटा से 19.20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 11.20 बजे सहरसा पहुंचेगी. वापसी में 08854 सहरसा-टाटा 19.03.2024 से 06.04.2024 तक प्रत्येक मंगलवार, गुरूवार एवं शनिवार को सहरसा से 13.00 बजे प्रस्थान कर 05.00 बजे टाटा पहुंचेगी.
  4. 08819 टाटा-सहरसा 23.03.2024 को टाटा से 13.20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 03.00 बजे सहरसा पहुंचेगी. वापसी में 08820 सहरसा-टाटा 24.03.2024 को सहरसा से 06.00 बजे प्रस्थान कर 20.45 बजे टाटा पहुंचेगी.
  5. 08849 रांची-पूर्णिया जं. 23.03.2024 को रांची से 05.30 बजे प्रस्थान कर 21.00 बजे पूर्णिया जं. पहुंचेगी. वापसी में 08850 पूर्णिया जं.-रांची 23.03.2024 को पूर्णिया जं. से 23.55 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 14.25 बजे रांची पहुंचेगी.
  6. 08857 टाटा-बरौनी 29.03.2024 से 19.04.2024 तक प्रत्येक शुक्रवार को टाटा से 18.40 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 07.00 बजे बरौनी पहुंचेगी. वापसी में 08858 बरौनी-टाटा 30.03.2024 से 20.04.2024 तक प्रत्येक शनिवार को बरौनी से 23.50 बजे प्रस्थान कर 12.00 बजे टाटा पहुंचेगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here