देवघर : धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आगामी 15 मार्च को बाबा नगरी देवघर आ रहे हैं. वे बाबा मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद देवघर कॉलेज मैदान में आध्यात्मिक प्रवचन भी देंगे. गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के आग्रह पर धीरेन्द्र शास्त्री देवघर आ रहे हैं. इसकी आधिकारिक पुष्टि स्वयं धीरेंद्र शास्त्री ने बागेश्वर धाम सरकार अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जिन्हें बागेश्वर धाम सरकार के नाम से भी जाना जाता है. अपने पोस्ट में लिखा है कि पूज्य सरकार एक दिवसीय कार्यक्रम के लिए देवघर पहुंच रहे हैं. आध्यात्मिक प्रवचन द्वारा सभी भक्तों को भक्ति आचमन भी कराएंगे. इसका सीधा प्रसारण बागेश्वर धाम सरकार के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर होगा. बागेश्वर धाम को लेकर देवघर कॉलेज मैदान में संसद के द्वारा तैयारी जोरों से की जा रही है.



