बिहार: विदेश से लौट रहे CM नीतीश, अब जल्द हो सकता है सीट शेयरिंग पर फाइनल बात

0

PATNA :बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विदेश दौरे से वापस पटना लौट आए हैं। अब से थोड़ी देर पहले सीएम नीतीश पटना पहुंचे। हालांकि, पटना एयरपोर्ट के बाहर उन्होंने मीडिया से बात नहीं की और सीधे अपने आवास के लिए निकल गये।सात दिन के विदेश दौरे पर गए बिहार के मुख्यंत्री नीतीश कुमार चार दिन में ही अपनी यात्रा पूरी कर भारत लौट रहे हैं।बिहार में अभी तक एनडीए में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय नहीं हुआ है लेकिन बातचीत लगातार चल रही है लिहाजा अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लौटने के बाद एनडीए में सीट शेयरिंग का मामला आगे बढ़ेगा,नीतीश अपने मौजूदा 9 सदस्यीय मंत्रिमंडल का विस्तार करने की योजना बना रहे हैं, इसे लेकर दिल्ली में बीजेपी के शीर्ष नेताओं से चर्चा होगी। अभी मौजूदा मंत्रिमंडल में दो उपमुख्यमंत्री, सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, भाजपा से डॉ. प्रेम कुमार और जदयू से विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, हम से संतोष कुमार सुमन और निर्दलीय सुमित कुमार सिंह शामिल हैं। माना जा रहा है कि नीतीश कुमार के विदेश से लौट गए है अब जल्द ही मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नेताओं के नाम फाइनल हो जाएंगे।सूत्रों के अनुसार, मंत्रिमंडल विस्तार 15 मार्च को होने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि इस बार करीब 27 सदस्य मंत्रिपद की शपथ ले सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो मुख्यमंत्री सहित कुल मंत्रियों की संख्या बढ़ाकर 36 हो जाएगी, जो विधानसभा की ताकत से मेल खाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here