देवघर में महाशिवरात्रि पर निकाली जाएगी भव्य शिव बारात ,डीसी ने लिया विधि-व्यवस्था का जायजा

0

देवघर : राज्य समेत देशभर में महाशिवरात्रि श्रद्धा के साथ मनायी जा रही है। देवघर के बाबामंदिर समेत प्रदेश के शिवालयों में जलापर्ण के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा रही है। देवघर में महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात निकाली जाएगी। प्रशासन ने शिव बारात को लेकर कड़ी-सुरक्षा व्यवस्था की है।महाशिवरात्रि को लेकर देवघर डीसी ने अहले सुबह बीएड कॉलेज, तिवारी चौक, क्यू कॉम्प्लेक्स, नेहरू पार्क, शिवराम झा चौक के अलावा मंदिर आस-पास के क्षेत्रों का अवलोकन कर विधि-व्यवस्था व देवतुल्य श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं से बातचीत कर बोलबम के नारे के साथ उनका उत्त्साहवर्धन करते हुए उनका हाल-चाल व जिला प्रशासन द्वारा मुहैया करायी जा रही विभिन्न सुविधाओं से अवगत हुआ। इसके अलावा मेला क्षेत्र में प्रतिनियुक्त पुलिस के जवानों व दंडाधिकारियों की टीम को निदेशित किया गया कि रुट-लाइन बाबा मंदिर व उसके आस-पास के क्षेत्रों में विशेष निगरानी की जाय एवं बिना भागदौड़ के कतारबद्ध तरीके से श्रद्धालुओं के सुगम जलार्पण में उनका सहयोग करें। आगे महाशिवरात्रि के अवसर पर भीभीआईपी एवं ऑउट ऑफ टर्न दर्शन पर पूर्ण रूप से रोक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here