अपने जन्मदिन के अवसर पर पत्नी कल्पना सोरेन ने हेमन्त सोरेन से जेल में की मुलाकात

0

रांची : अपने जन्मदिन के अवसर पर पत्नी कल्पना सोरेन ने पूर्व सीएम हेमन्त सोरेन से जेल में मुलाकात की . इस मुलाक़ात ी जानकारी साझा करते हुए कल्पना सोरेन ने एक्स पर लिखा ”आज मेरे जन्मदिन के अवसर पर हेमन्त जी से जेल में मुलाकात की। उनकी तरफ से अप्रतिम पुष्पगुच्छ मिला। 18 वर्षों में यह पहला अवसर है जब जन्मदिन के अवसर पर हेमन्त जी परिवार के साथ नहीं हैं।आज भले ही केंद्र की भाजपा सरकार के षड्यंत्र के चलते हेमन्त जी को अपनी जनता से दूर हुए 1 महीने से अधिक हो गए हैं, मगर वह वहां भी पल-पल झारखण्ड और झारखण्डियों के बारे में ही सोचते हैं। भाजपा को लगता है कि एक झारखण्डी योद्धा को षड्यंत्र के तहत परेशान करने की उनकी कोशिश कामयाब हो गयी है, तो यह उनकी बहुत बड़ी और भारी भूल है।हेमन्त जी का संघर्ष, हेमन्त जी का आत्मविश्वास, हेमन्त जी का राज्यवासियों के प्रति अविचल प्रेम और समर्पण को देख झारखण्ड का हर घर एक ही उद्घोष कर रहा है.”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here