JMM के मतलब के बाद अब पीएम ने जनता को बताया TMC का मतलब ”T-तू, M – मैं, C – करप्शन”, सीएम चम्पई सोरेन ने कहा ”इस तरह का तंज कसना उन्हें शोभा नहीं देता”

0

पश्चिम बंगाल के नादिया में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा आज मां, माटी और मानुष सभी TMC के कुशासन में रो रहे हैं। संदेशखाली की बहनें इंसाफ की गुहार लगाती रहीं लेकिन TMC सरकार ने उनकी एक नहीं सुनी…राज्य सरकार तो चाहती ही नहीं थी कि संदेशखाली का गुनहगार कभी गिरफ्तार हो लेकिन जब ये बंगाल की नारी शक्ति दुर्गा बनकर खड़ी हो गई और भाजपा के कार्यकर्ता उनके साथ खड़े हो गए, तब मजबूरन इस राज्य सरकार को झुकना पड़ा। TMC के लिए बंगाल का विकास नहीं बल्कि भ्रष्टाचार और परिवारवाद ही प्राथमिकता है.इस दौरान उन्होंने जनता को टीएमसी के नाम का असली मतलब बताते हुए कहा कि अब “TMC का मतलब है, T-तू, M – मैं, C – करप्शन” है.यहां जिस तरह TMC की राज्य सरकार चल रही है, उसने बंगाल को निराश कर दिया है। पश्चिम बंगाल की जनता ने बहुत उम्मीदों के साथ TMC को बार-बार इतना बड़ा जनादेश दिया लेकिन TMC अत्याचार और विश्वासघात का दूसरा नाम बन गई है।इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने धनबाद में JMM का मतलब ‘जमकर खाओ’ बताया था. जिसपर झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा था कि, “ये बात सुनकर मुझे आश्चर्य हुआ…अगर कोई भी सत्ता में है या सत्ता का नेतृत्व करता है तो उन्हें मुद्दे की बात करनी चाहिए और यहां की जनता के हित के बारे में बात करनी चाहिए। इस तरह का तंज कसना उन्हें शोभा नहीं देता और मुझे उसका जबाव देना भी उचित नहीं लगता।” बता दें पीएम ने धनबाद में कहा था कि पीएम ने जेएमएम और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा झारखंड में तेज विकास के लिए जरूरी है कि यहां कानून व्यवस्था अच्छी हो, शासन-प्रशासन ईमानदार हो, लेकिन जब से यहां JMM और कांग्रेस की परिवारवादी, भ्रष्टाचारी और तुष्टिकरण वाली सरकार बनी है, तब से यहां स्थितियां बदली हैं। JMM का मतलब हो गया है- जमकर खाओ।इन लोगों (JMM और कांग्रेस) ने झारखंड की जनता को लूटकर, आपके पसीने की कमाई को लूटकर अपने लिए बेनामी संपत्तियों के पहाड़ बना लिए हैं। आपने देखा है कि यहां किस तरह नोटों की गड्डियां निकल रही हैं।JMM और कांग्रेस ने जनजातियों को सिर्फ वोट बैंक ही समझा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here