रांची लोकसभा: लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आती आ रही है वैसे-वैसे सभी दलों की तैयारियां तेज हो रही है , भाजपा के दिग्गज नेताओं की बैठकों का दौर शुरू है. तो वहीं कांग्रेस ने भी चुनाव को लेकर अपनी तयारी कर ली है. कांग्रेस की ओर से सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को लोगों के बीच जाकर महागठबंधन सरकार की उपलब्धियों गिनाने का निर्देश दिया गया है। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस ने अपने सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को लोगों के बीच जाकर महागठबंधन सरकार की उपलब्धियों को बताने तथा केंद्र की भाजपा सरकार की कमियों को बताने के लिए अभियान छेड़ने को कहा ,1 मार्च को झारखंड प्रदेश कांग्रेस पीएसी की बैठक में इसे लेकर रणनीति बनाई गई।बैठक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर भी इस बैठक में उपस्थित थे।बैठक में झारखंड की सभी लोकसभा सीटों का क्षेत्रवार विश्लेषण किया गया। तय किया गया कि झारखंड में महागठबंधन की चल रही सरकार के द्वारा पिछले चार वर्षो के दौरान किए गए विकास का कार्यों पूरा जनता के सामने रखा जाएगा।साथ ही साथ केंद्र सरकार के पांच वर्षों के कार्यकाल के दौरान जो कमियां रहीं, उन्हें जनता के सामने रखा जाएगा, बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने पीएसी के सदस्यों को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह कमर कसकर तैयार रहने को कहा।गुलाम अहमद मीर ने कहा कि पीएससी की सदस्यों की भूमिका चुनाव से पहले अत्यंत महत्वपूर्ण है।देश में एक बार चुनाव शुरू हो जाने के बाद आपकी भूमिका अलग होती है और चुनाव के पहले आपकी भूमिका अलग है। अभी हमें सभी लोकसभा सीटों पर केंद्रित होकर ऐसी तमाम कमजोरी को दूर करने पर बल देना है जिनकी वजह से चुनाव का परिणाम थोड़ा बहुत भी प्रभावित होने की संभावना है।उन्होंने बोला की अभी हमें एक साथ होकर कम करना होगा ताकि उनके इरादे पर पानी फिर जाये.शुक्रवार को उनके कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री के साथ उन्होंने राज्य में संचालित कई विकासोन्मुख योजनाओं एवं राजनीतिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री आलमगीर आलम, विधायक श्री प्रदीप यादव, भूषण बाड़ा, रामचंद्र सिंह, नमन विक्सल कोनगाड़ी, दीपिका पांडे सिंह, श्री अनूप सिंह, राजेश कच्छप, सोना राम सिंकू, इरफान अंसारी, उमाशंकर अकेला, अम्बा प्रसाद उपस्थित रहे।



