हजारीबाग को नशामुक्त बनाने की दिशा में पुलिस की कार्रवाई के दौरान हज़ारीबाग पुलिस ने जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के कूद गांव में छापेमारी कर गुप्त सूचना के आधार पर दो क्विंटल 800 ग्राम गांजे को जब्त किया है जिसकी कीमत पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब दो करोड़ रुपए है.साथ ही तस्कर रिंकू अंसारी उर्फ सहजाद आलम को भी गिरफ्तार किया गया है. बता दें कि हजारीबाग को नशामुक्त बनाने की दिशा में पुलिस ने 29 फरवरी को कटकमदाग पुलिस ने तीन किलोग्राम अफीम के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया था. एक मार्च को दो क्विंटल 800 ग्राम गांजा बरामद किया गया है.



