नई दिल्ली: अंकिता लोखंडे छोटे पर्दे की एक जानी मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने ‘पवित्र रिश्ता’ में काम कर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। पिछले साल शो बिग बॉस 17 में अपने पति विक्की जैन के साथ एंट्री ली थी और टॉप 4 में अपनी जगह बनाई। अब बिग बॉस खत्म होने के बाद अंकिता ने एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की है।अंकिता लोखंडे ने कास्टिंग काउच को लेकर भी चौंकाने वाला खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया है कि कैसे उन्हें साउथ फिल्म इंडस्ट्री में इसका सामना करना पड़ा था। हाल ही इंटरव्यू में कास्टिंग काउच के बारे में बताते हुए बताया कि कैसे उन्हें कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था। अंकिता ने कहा, ‘मेरे साथ बॉम्बे में ही कास्टिंग काउच हुआ है, साउथ फिल्म के लिए हुआ था। मैंने एक साउथ फिल्म के लिए ऑडिशन दिया था। उसके बाद मेरे पास फोन आया और कहा मैं सिलेक्ट हो चुकी हो । मै काफी खुश हुए इसके बाद मैंने कहा ठीक है मैं आती हूं, मुझे साइन करने जाना था। मैंने अपनी मम्मी को बोला मैं जा रही हूं, मुझे साइनिंग अमाउंट मिलने वाला है। हालांकि, मुझे भी संदेह था कि इतनी आसानी से कैसे हो गया। इतनी अच्छी किस्मत तो नहीं है अपनी। फिर जब मैं गई तो उन्होंने मुझे अंदर बुलाया और मेरी कोऑर्डिनेटर को बाहर इंतजार करने के लिए कहा। फिर मई अकेले अंदर गई एक्टर्स ने आगे बताया कि उन्हें कहा गया फिल्म पाने के लिए उनको समझौता करना होगा। इसके बाद अंकिता कन्फ्यूज हुईं और उन्होंने क्लैरिटी के लिए घुमा फिरा के फिर से सवाल पूछा। इस पर उन्हें बोला गया कि उन्हें फिल्ममेकर के साथ सोना होगा। इसके बाद अंकिता वहां से यह कहकर निकल गईं कि आपके फिल्ममेकर को टैलेंट की जरूरत नहीं, बल्कि उन्हें एक लड़की चाहिए और मैं वैसी लड़की नहीं हूं’।अंकिता ने कहा उस दिन मैंने ये फैसला किया, मैं फिल्में नहीं करूंगी। मैं अपनी टेलीविजन इंडस्ट्री से खुश हूं। उसके बाद मुझे पवित्र रिश्ता का मौका मिला और मैंने खुशी-खुशी उसे किया। और आज मैं इसी काम से बहुत खुस हुआ और मौसे बहुत पहचान मिली है और आगे भी काम अच्छा करते रहूंगी तो मिलेगी .



