झारखण्ड सेंट्रल यूनिवर्सिटी के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल हुए राष्ट्रपति,राज्यपाल एवं CM

0

Ranchi :राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज झारखंड सेंट्रल यूनिवर्सिटी, चेरी, मनातू स्थित ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के “तृतीय दीक्षांत समारोह” में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुईं। इस अवसर पर राज्यपाल सी०पी० राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन एवं केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।मौके पर राष्ट्रपति ने गोल्ड मेडल पाने वालों में छात्राओं की संख्या 50 फीसदी से ज्यादा होने पर खुशी जताई। राष्ट्रपति ने छात्राओं को उनके इस प्रदर्शन के लिए बधाई दी।मौके पर राष्ट्रपति ने कहा स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाली बेटियों को मैं विशेष रूप से शुभाशीष देती हूँ। प्रत्येक बाधा एवं अवरोध को पार करके आपके द्वारा प्राप्त की गई सफलता, हमारे समाज के लिए तथा सुनहरे भविष्य का सपना सँजोने वाली हर बेटी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।आप आज प्रतिज्ञा लें कि आप जिस क्षेत्र में कार्यरत होंगे, वहाँ एक समृद्ध एवं विकसित भारत के निर्माण के लिए कार्य करेंगे, एक ऐसे समाज के निर्माण के लिए कार्य करेंगे जहां समरसता हो और जहां प्रत्येक व्यक्ति का जीवन गरिमापूर्ण हो।आपको हमेशा यह बात ध्यान में रखनी चाहिए कि आपके कार्य से पिछड़े या वंचित वर्ग के व्यक्ति लाभान्वित होंगे या नहीं। झारखंड केन्द्रीय विश्वविद्यालय के Campus के पास से ही स्वर्णरेखा नदी बहती है। और ऐसा कहा जाता है कि स्वर्णरेखा नदी के जल-सेवन मात्र से ही मनुष्य को ज्ञान की प्राप्ति हो जाती है। ऐसी भूमि और नदी के सान्निध्य में शिक्षा प्राप्त करना आपके लिए सौभाग्य की बात है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here