Kane Williamson न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान केन विलियमसन तीसरी बार पिता बने हैं. केन विलियमसन की पत्नी सारा रहीम ने एक बार फिर से एक बेटी को जन्म दिया है. इस बात की जानकारी केन विलियमसन ने अपने इंस्टाग्राम के माध्यम से दी. जिसमें वह अपनी पत्नी और नए बच्चे के साथ नजर आ रहे हैं. पोस्ट डालते हुए उन्होंने लिखा, ‘इस खूबसूरत लड़की का इस दुनिया में स्वागत है. केन विलियमसन पहले से ही दो बच्चों के पिता हैं, जिनमें एक बेटा और एक बेटी है. अब उनके घर एक और बेटी आई है. इस तरह अब वे एक बेटे और दो बेटियों के पिता हैं. दोनों करीब नौ साल से रिलेशनशिप में हैं. केन विलियमसन और सारा रहीम ने शादी नहीं की है, हालांकि, दोनों को अब तक तीन बच्चे हो चुके हैं, लेकिन आधिकारिक तौर पर शादी नहीं की.न्यूजीलैंड टीम ऑस्ट्रेलिया के साथ कुछ बड़े मुकाबले खेल रही है. जिसमें टी20 और टेस्ट मुकाबले शामिल है. 21 फरवरी से 25 फरवरी तक खेले गए, टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हार का सामना करना पड़ा था. केन विलियमसन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का हिस्सा नहीं थे. वे साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेले थे, लेकिन इसके बाद पैटरनिटी लीव पर चले गए थे. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुरुवार 29 फरवरी से होने वाले तीसरे टेस्ट मैच में खेलते हुए नजर आ सकते हैं.



