सिमडेगा में अर्जुन मुंडा:आदिवासी बच्चों के विकास के लिए झारखण्ड खुलेंगे 91 एकलव्य विद्यालय, जल्द ही 30000 शिक्षकों की होगी नियुक्ति

0

खूंटी: आज केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के संसदीय क्षेत्र खूंटी के सिमडेगा जिला के पाकरटांड़ और बांसजोर में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का उद्घाटन किया।पाकरटांड़ में अर्जुन मुंडा ने कहा हमें खुशी है कि जिसका शिलान्यास हमने किया था उसका उद्घाटन भी हम कर रहे हैं। इस विद्यालय में विद्यार्थियों को सभी तरह की सुविधा प्रदान की जायेगी और यह विद्यालय इस क्षेत्र के लिए वरदान साबित होगा।हमारे जनजातीय बच्चों का अच्छी शिक्षा के साथ समग्र विकास हो, इसी उद्देश्य को लेकर एकलव्य विद्यालय खोले जा रहे हैं। एकलव्य विद्यालय अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त हैं।वर्तमान में 402 ईएमआरएस पूरी क्षमता से काम कर रहे हैं जिसमें 1,21,640 आदिवासी छात्र छात्राएं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।झारखण्ड राज्य में ऐसे 91 एकलव्य विद्यालयों की स्थापना की जाएगी।इन स्कूलों में कौशल विकास और करियर काउंसलिंग की सुविधा भी होगी।अब हमारे सभी विद्यालयों को ग्रीन बिल्डिंग कांसेप्‍ट पर तैयार किया गया हैं और रख रखाव के लिए पर्यावरण अनुकूल पद्धतियों पर ध्यान केन्द्रित किया गया है।एकलव्य विद्यालय आदिवासी बच्चों के समग्र विकास और सशक्तिकरण केंद्र के रूप में विकसित करने में मदद करेंगे।

बांसजोर में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का उद्घाटन करने के बाद अर्जुन मुंडा ने कहा ”हमें खुशी है कि जिसका शिलान्यास हमने किया था उसका उद्घाटन भी हम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्ववाली सरकार की यह कोशिश होती है कि समयबद्ध तरीके से काम पूरा हो। अभी एकलव्य विद्यालयों के लिए 10हजार शिक्षकों की बहाली हो चुकी है। आने वाले दिनों में जल्द ही 30000 और शिक्षकों की नियुक्ति करते हुए इसका कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी केंद्र की सरकार लगातार जनजातीय क्षेत्र में रहने वाले बच्चों को सभी प्रकार के सुविधा देने के लिए कार्य कर रही है इसके लिए लगातार कार्य किया जा रहा हैं।झारखंड में 21स्कूल बन चुके हैं।पुरानी सरकारों ने जनजातीय लोगों की शिक्षा पर ध्यान नहीं दिया। घर के पास कोई स्कूल न होने के कारण पढ़ाई के लिए घर से दूर जाना पड़ता था। जिसके कारण कई बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाते थे,आज यह स्थिति नहीं है।हमारा लक्ष्य देशभर में ऐसे लगभग 740 स्कूल खोलने का है, जिसमें हर साल 3.5 लाख जनजातीय छात्रों को उनके अपने वातावरण में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी।मुझे उम्मीद है कि विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने में एकलव्य के बच्चे सहभागी होंगे।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here