झारखंड के 18 रेलवे स्टेशनों का होगा पुनर्विकास एवं नवीनीकरण,26 फरवरी को पीएम मोदी करेंगे शिलान्यास

0

रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 फरवरी को 41,000 करोड़ रुपये की 2,000 से अधिक रेल परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पण करने जा रहे हैं।इस दौरान वे झारखंड के कई रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 और 26 फरवरी को झारखंड में रेल, सड़क और स्वास्थ्य से जुड़ी 71 परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करने वाले हैं.अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत झारखंड के 18 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास एवं नवीनीकरण होगा. नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ओवरब्रिज और अंडरब्रिज की भी आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकसित भारत का विकसित रेल 2047 योजना के तहत एक साथ देशभर के 554 रेलवे स्टेशन और 1 हजार 5 सौ 85 आरओबी और अंडरपास का 26 फरवरी को उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।इसके बारे में रांची रेल मंडल प्रबंधक जसमीत सिंह बिंद्रा ने आज रांची में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि अमृत स्टेशन के तहत रांची डिवीजन के 14 स्टेशन है। इन सभी योजनाओं पर लगभग 400 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।रेलवे की ओर से आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के अनुसार, इन सभी स्टेशनों का पुनर्विकास 578.95 करोड़ रुपये की लागत से किया जायेगा. इन स्टेशनों में टाटानगर, चक्रधरपुर, गम्हरिया, सिनी, चाईबासा, डांगोपोसी, बड़ाजामदा, बालसिरिंग, बानो, गंगाघाट, रामगढ़ कैंट, गोविंदपुर रोड, ओरगा, मुरी, सिल्ली, लोहरदगा, टाटीसिलवे और नामकुम स्टेशन शामिल हैं.इसके अलावा राज्य में 44 रोड ओवरब्रिज एवं अंडरपास भी बनाये जायेंगे. इनका निर्माण 546.01 करोड़ रुपये की लागत से होगा.जिन स्टेशनों का पुनर्विकास होगा उनमें टाटानगर, चक्रधरपुर, गम्हरिया, सिनी, चाईबासा, डांगोपोसी, बड़ाजामदा, बालसिरिंग, बानो, गंगाघाट, रामगढ़ कैंट, गोविंदपुर रोड, ओरगा, मुरी, सिल्ली, लोहरदगा, टाटीसिलवे और नामकुम स्टेशन शामिल हैं.पीएम मोदी इसके पहले 25 फरवरी 2024 को झारखंड के सात जिलों की नौ स्वास्थ्य परियोजनाओं का भी ऑनलाइन उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे. स्वास्थ्य परियोजनाओं के तहत रांची, गढ़वा, गिरिडीह, पाकुड़, देवघर, दुमका एवं कोडरमा में विभिन्न आधारभूत स्वास्थ्य संरचनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन होगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here