रांची: भारत और इंग्लैंड के बीच रांची में होने वाले चौथे टेस्ट मैच को बाधित करने की धमकी मिली है. आज, 20 फरवरी से टिकटों की बिक्री शुरू ही हुई थी कि मैच को बाधित करने की धमकी मिली है. मामले को लेकर रांची के धुर्वा थाने में एफआईआर दर्ज करायी गयी है. जानकारी के मुताबिक ये धमकी सिख फॉर जस्टिस की ओर से मिली है. सिख फॉर जस्टिस संगठन के गुरूपबंत सिंह पन्नू ने यूट्यूब पर यह धमकी देते हुए माओवादियों से कहा कि स्टेडियम आदिवासियों की जमीन है, वहां पर क्रिकेट नहीं होने देना चाहिए।सिख फॉर जस्टिस ने भारत और इंगलैंड के रांची में होने वाले मैच को रद्द करने के साथ ही कहा है कि इंगलैंड की टीम दौरा रद्द करके वापस लौट जाये। आतंकी सरगना गुरूपबंत सिंह पन्नू ने इसको लेकर झारखंड के नक्सलियों को उकसाया है। उसने कहा कि रांची का JSCA स्टेडियम आदिवासियों की जमीन पर बना है। आदिवासियों की जमीन पर मैच नहीं होना चाहिए। आपको बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच 23 फरवरी से रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों के खिलाड़ी आज 20 फरवरी की शाम तक रांची पहुंचेंगे. आज से टिकटों की बिक्री भी शुरू कर दी गई है.पूरे मामले पर हटिया डीएसपी प्रमोद मिश्रा ने कहा कि सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. डरने की जरूरत नहीं है, हम चप्पे-चप्पे पर नजर रखे हुए हैं. शहर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. खिलाड़ियों को ले जाने वाली बसों की सुरक्षा जांच भी पूरी कर ली गई है और जहां खिलाड़ी रुकेंगे वहां भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं।बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैच की सीरीज का चौथा टेस्ट मैच 23 फरवरी से रांची के क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच 27 फरवरी तक चलेगा। मैच को लेकर तैयारी पूरी की जा चुकी है। मैच के लिए आज से टिकटों की बिक्री शुरू हो गई है।



