दिल्ली: उत्तर रेलवे ने कहा कि शनिवार को नई दिल्ली क्षेत्र में पटेल नगर-दयाबस्ती खंड के पास एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई।डीसीपी रेलवे केपीएस मल्होत्रा ने एएनआई को बताया, “ट्रैक पर किसी व्यक्ति के हताहत होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। बचाव अभियान जारी है।”यह घटना शनिवार सुबह उस वक्त हुई जब ट्रेन जखीरा फ्लाईओवर के नीचे से गुजर रही थी। बचाव कार्य के लिए रेलवे पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं।एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, मालगाड़ी लोहे की चादर के रोल ले जा रही थी और मुंबई से चंडीगढ़ जा रही थी।रेलवे पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि घटना में 10 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं और बचाव अभियान जारी है।



