बिहार: शुक्रवार 16 फरवरी की देर रात को सरस्वती विसर्जन के दौरान कथित तौर पर पथराव के बाद भागलपुर के लोदीपुर में दो समूहों के बीच झड़प हो गई। पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में ले लिया है।झड़प में एक पक्ष से तीन लोग घायल हो गए. वहां मौके पर भारी संख्या में अधिकारी और जवान पहुंचे और रात भर अधिकारियों ने कैम्प किया. इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया. इस दौरान पुलिस कर्मी, आम लोग, पत्रकार समेत एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. भागलपुर एसपी राज कुमार ने कहा, “लोदीपुर थाना क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प हो गई। इस संबंध में पुलिस बल की तैनाती की गई है। मूर्ति विसर्जन शांतिपूर्वक तरीके से कराया गया। फिलहाल स्थिति सामान्य है। अब किसी भी तरीके से कोई दिक्कत नहीं है…जांच जारी है जो तथ्य सामने आएंगे उसी हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।”

