सरायकेला खरसावां : सरायकेला स्थित अपने पैतृक गांव में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन ने कहा कि एसआईटी को जांच में कई सफलताएं मिली है।सीएम ने सरायकेला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक मामला कोई नया नहीं है। विपक्ष इसे मुद्दा बनाकर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है, सरकार ने जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी है।



