रांची :कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू रविवार को 11 बजे के बजाय 3:30 बजे एयरपोर्ट रोड स्थित ईडी ऑफिस पहुंचे।इससे पहले शनिवार को 11 बजे से 10 बजे तक ईडी ने धीरज साहू से करीब 10 घंटे तक पूछताछ की थी। जानकारी के मुताबिक़ ईडी हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास पर छापेमारी के दौरान जब्त की गई BMW कार के संबंध में उनका बयान दर्ज कर रही है। हरियाणा की जिस कंपनी के नाम पर गाड़ी रजिस्टर्ड है, उस कंपनी में धीरज साहू के परिवार की हिस्सेदारी है. ईडी को अंदेशा है कि यह कार गिफ्ट के तौर पर हेमंत सोरेन को दी गयी है.



