कोलकाता: रविवार को पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख सुकांत मजूमदार ने 73 साल के मशहूर अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती से कोलकाता के एक निजी अस्पताल में मुलाकात की।बताया जा रहा है कि उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है और उन्हें आईसीयू (गहन चिकित्सा इकाई) से एक कमरे में स्थानांतरित कर दिया गया है।दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को दाहिने हाथ में कमजोरी के कारण कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें इस्केमिक सेरेब्रोवास्कुलर स्ट्रोक का पता चला है। इस्केमिक स्ट्रोक तब होता है जब मस्तिष्क की रक्त आपूर्ति अवरुद्ध हो जाती है, जिससे गंभीर खतरा पैदा हो जाता है।स्ट्रोक के संकेतों में चेहरे का झुकना, हाथ की कमजोरी, बोलने में कठिनाई शामिल है।मिथुन चक्रवर्ती को सीने में दर्द की शिकायत के बाद शनिवार को कोलकाता के अपोलो अस्पताल के इमरजेंसी डिपार्टमेंट में भर्ती कराया गया था. फिर शाम को एक्टर की सेहत को लेकर बयान जारी किया गया”मिथुन दा को ब्रेन स्ट्रोक आया था”. अस्पताल के बयान के मुताबिक मिथुन चक्रवर्ती अब पूरी तरह से होश में हैं और बेहतर हैं.इससे पहले मिथुन के बेटे मिमोह चक्रवर्ती ने मीडिया के एक वर्ग को बताया था कि उनके पिता को नियमित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिथुन कोलकाता में एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, उसी दौरान शनिवार सुबह करीब 9.30 बजे उन्हें बेचैनी की शिकायत होने लगी, जिसके बाद उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया।



