हलद्वानी हिंसा:4 की मौत, 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल,दंगाइयों को देखते ही गोली मारने का आदेश,इंटरनेट सेवाएं बंद

0

उत्तराखंड: हलद्वानी के बनभूलपुरा में हिंसा के बाद इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि दंगाइयों को देखते ही गोली मारने का आदेश दिया गया हैं।घटना में अब तक 4 लोगों की मौत हो गई है और 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। प्रशासन ने सभी स्कूल-कॉलेजों को भी बंद करने का आदेश दिया है.उत्तराखंड एडीजी कानून एवं व्यवस्था एपी अंशुमान ने जानकारी दी ”हलद्वानी हिंसा प्रभावित बनभूलपुरा में चार लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं” .गौरतलब है कि कथित अवैध तरीके से बने मदरसे और मस्जिद के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में उतरी भीड़ ने गुरुवार शाम जमकर पथराव किया। लोगों ने पुलिसकर्मियों और प्रशासन को निशाना बनाना शुरू कर दिया। आंसू गैस के गोले दागने और लाठी चार्ज के बाद भी जब हालात काबू में नहीं आए तो सबसे पहले अधिकारी जान बचाने के लिए मौके से भाग गए।पुलिस अंदर ना आ पाए इसके लिए उपद्रवियों ने गाड़ियों के आगे टायर जलाकर रास्ता रोक दिया।पथराव के बीच लोगों ने जेसीबी तोड़ दी और पुलिस की जीप समेत कई वाहनों में आग लगा दी। पथराव में 150 के करीब पुलिस कर्मी घायल हो गए। पुलिस ने लाठी चार्ज भी किया।हिंसा के बाद, कोतवाली में डीआईजी की प्रशासन के साथ रात 2 बजे बैठक बुलाई गई। क्षेत्र में कर्फ्यू लगने के बाद स्थिती को काबू में किया गया। हालांकि, गंभीर माहोल को देखते हुए हल्द्वानी में धारा 144 लागू कर दी गई है। शहर की सभी दुकानें बंद कर दी गईं हैं। साथ ही कर्फ्यू लगने के बाद शहर और आसपास के सभी स्कूलों को भी बंद करने का आदेश दिया गया है।इस घटना को लेकर सूबे के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हाई-लेवल की मीटिंग बुलाई है. इस बैठक के बाद उन्होंने उपद्रवियों को सीधे गोली मारने के आदेश दिए हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here