पिछले साल धीरज साहू के ₹351.8 करोड़ से अधिक जब्त कर चुकी है IT की टीम, अब हेमंत सोरेन मामले में ईडी करेगी पूछताछ

0

रांची:ईडी द्वारा झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता हेमंत सोरेन को गिरफ्तार करने से दो दिन पहले 29 जनवरी को सोरेन के दिल्ली आवास से बीएमडब्ल्यू कार की बरामदगी के मामले में साहू को तलब किया गया है। झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने कांग्रेस सांसद धीरज साहू को 10 फरवरी को झारखंड के हिनू स्थित अपने कार्यालय में तलब किया है. ईडी ने हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित घर से जो बीएमडब्ल्यू जब्त की गई, वह कांग्रेस के सांसद धीरज साहू के मानेसर स्थित घर के पते पर पंजीकृत थी।रांची में ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी साहू को समन जारी किये जाने की पुष्टि की है.एक अधिकारी ने कहा, “यह वही साहू हैं जिनके ठिकानों से आयकर अधिकारियों ने पिछले साल दिसंबर में एक सप्ताह की छापेमारी के दौरान ₹351.8 करोड़ से अधिक जब्त की थी।”कथित कर चोरी के आरोप में झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के स्थानों पर 6 दिसंबर से 9 दिसंबर के बीच छापे मारे गए।आयकर ऑपरेशन में साहू की पारिवारिक डिस्टिलरी फर्म बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड शामिल थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here