रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ खनन एवं भूतत्व विभाग की कार्य प्रगति की समीक्षा के लिए बैठक की।इस दौरान सीएम ने निर्देश जारी करते हुए कहा ”आवंटित खनिज ब्लॉकों में जल्द खनन कार्य प्रारंभ कराएं। फॉरेस्ट क्लीयरेंस के कार्य समय पर पूरा हो। चिन्हित खनन ब्लॉक को जल्द शुरू करें। विभाग में जियोलॉजिस्ट के स्वीकृत पद हेतु वर्तमान में संविदा पर नियुक्ति करें तथा नियमित नियुक्ति हेतु JPSC को अधियाचना भेजें.”



