पूर्वी सिंघभूम : मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन का 09 फरवरी को पूर्वी सिंहभूम जिला में प्रस्तावित आगमन को लेकर पदाधिकारियों के साथ बैठक कर डीसी ने आवश्यक दिशा निर्देश दिया।मुख्यमंत्री प्रमंडल स्तरीय अबुआ आवास योजना के लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे।मुख्यमंत्री द्वारा तीनों जिला के लाभुकों के बीच प्रथम किश्त की राशि जारी की जाएगी जो डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में जाएगा।



