चतरा में 7 फरवरी को नक्सली और पुलिस के बीच मुठभेड़ में 2 जवान शहीद हो गये। वहीं 3 अन्य जवान घायल हो गए। 2 घायल जवानों का चतरा सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि गंभीर रूप से घायल 1 जवान को एयरलिफ्ट करके रांची लाया गया है। घायल जवान से मिलने आए आईजी अभियान ए वी होमकर ने बताया कि चतरा में अफीम की खेती के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान टीपीसी उग्रवादियों से मुठभेड़ हुई जिसमें 2 जवान शहीद हो गए। इस घटना पर नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि चतरा में एक बार फिर से ऐसी शक्तियां पनप रही है जो मानवता के खिलाफ है। नई सरकार को इस पर गंभीरता दिखाने की जरूरत है।राजनीतिक अस्थिरता व कमजोर नेतृत्व के कारण आज नक्सलवाद झारखंड में पुन: अपने पांव पसार रहा है, नक्सलवाद झारखंड की बड़ी चुनौती बनती जा रही है!जोरी थाना बॉर्डर इलाके के बेरियो थाना क्षेत्र में नक्सलियों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में दो पुलिस कर्मियों के शहीद होने की बेहद ही दुखद खबर मिली और इस घटना में एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल है। अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए अपने प्राण न्योछावर करने वाले पुलिस के जांबाज शहीद सिकंदर सिंह जी एवं शहीद सुकन राम जी के बलिदान को नमन और परिजनों के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।मामले की जानकारी मिलते ही रांची के आर्किड हॉस्पिटल में इलाजरत पुलिसकर्मी श्री आकाश सिंह से मुलाकात की एवं उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। वहीं चिकित्सकों को इलाज में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं करने की बात कही।जांबाज पुलिसकर्मी आकाश सिंह जी के जल्द स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना करता हूं.
वहीं मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन ने कहा है कि मुठभेड़ में शहीद जवानों के परिवार के साथ सरकार है.मुख्यमंत्री ने चतरा के जोरी और बेरियो थाना के सीमा क्षेत्र में नक्सली मुठभेड़ में दो जवानों की शहादत पर दुःख व्यक्त किया। मुठभेड़ में घायल जवान के बेहतर इलाज हेतु मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन ने निर्देश जारी किए हैं.
स्वास्थ मंत्री बनना गुप्ता ने शोक व्यक्त किया ”चतरा जिले के जोरी और बेरियो थाना के सीमा क्षेत्र में नक्सली मुठभेड़ में दो जवानों के शहीद होने की दुःखद समाचार प्राप्त हुई, जिस तरीके से नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया है, वह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। इस मुठभेड़ में शहीद दोनों जवानों के परिवार के साथ सरकार खड़ी है, इस मुठभेड़ में घायल जवान के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ और शहीद जवानों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ!”



