हजारीबाग: झारखंड मूक बधिर क्रिकेट एसो. के तत्वाधान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच हजारीबाग vs प.सिंहभूम के बीच खेला गया। आज संत कोलंबस ग्राउंड में खेले गए फाइनल मुकाबले में हजारीबाग की टीम ने प.सिंहभूम को 18 रन से पराजित कर ट्राफी पर कब्जा किया। हजारीबाग डीसी ने विजेता टीम को बधाई दी।



