Jharkhand: हजारीबाग में वार्षिक माध्यमिक सैद्धांतिक परीक्षा दिनांक 6/2 से 26/2/24 तक प्रथम पाली 9:45 पूर्व से 1:05 अपराह्न तक जिले के 50 केंद्रों में संचालित होंगे।वार्षिक इंटरमीडिएट सैद्धांतिक परीक्षा दिनांक 6/2/24 से 26/2/24 तक द्वितीय पाली 2 बजे अपराह्न से 5:15 अपराह्न तक जिले के 42 केंद्रों में संचालित होंगे। परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण,कदाचार मुक्त एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी परीक्षा केंद्रों के सौ मीटर परिधि में धारा 144 के साथ निषेधाज्ञा लागू रहेगी। परीक्षा में शामिल हो रहें विद्यार्थियों को डीसी ने शुभकामनाएं दी हैं।
वहीं पूर्वी सिंघभूम में 06 फरवरी से 26 फरवरी 2024 तक जिले के 106 परीक्षा केन्द्रों पर 10वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित की जाएगी । 10वीं की बोर्ड परीक्षा में जिले के 21022 परीक्षार्थी तथा 12वीं में 20731 परीक्षार्थी शामिल होंगे । 73 केन्द्रों पर 10वीं की बोर्ड परीक्षा तथा 33 केन्द्रों पर 12 वीं की परीक्षा आयोजित की जाएगी। कुल 41753 छात्र-छात्रायें परीक्षा में शामिल होंगे। शुभकामनाएं देते हुए डीसी ने कहा सभी परीक्षार्थी तनावमुक्त होकर परीक्षा लिखें, अपनी तैयारियों पर विश्वास रखें, आप सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनायें।



