गिरिडीह:झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा कल मंगलवार 6 फरवरी से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं।दोनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं 26 फरवरी तक चलेंगी। पहले दिन वोकेशनल विषयों की परीक्षा होगी।लेकिन गिरिडीह के 52 छात्राएं इस परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगी.दरअसल, गिरिडीह के अजीडीह उत्क्रमित उच्च विद्यालय के 52 छात्राओं को कल शुरू होने वाले इंटरमीडिएट की परीक्षा का एडमिट कार्ड अब तक नहीं मिला है। विद्यार्थियों ने एडमिट कार्ड की मांग को लेकर स्थानीय लोगों के सहयोग से गिरिडीह धनबाद सड़क को जाम कर दिया।सब डिविजनल मजिस्ट्रेट विशाल दीप खलखो ने सड़क जाम हटवा दिया। और संबंधित अधिकारी पर विभागीय कार्रवाई के लिए उपायुक्त को पत्र लिखा है। गौरतलब है कि झारखंड में 10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 1,238 और 12वीं की परीक्षा के लिए 740 केंद्र बनाए गए हैं।06 फरवरी से 26 फरवरी 2024 तक पूर्वी सिंघभूम जिले के 106 परीक्षा केन्द्रों पर 10वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित की जाएगी । 10वीं की बोर्ड परीक्षा में जिले के 21022 परीक्षार्थी तथा 12वीं में 20731 परीक्षार्थी शामिल होंगे । 73 केन्द्रों पर 10वीं की बोर्ड परीक्षा तथा 33 केन्द्रों पर 12 वीं की परीक्षा आयोजित की जाएगी। कुल 41753 छात्र-छात्रायें परीक्षा में शामिल होंगे। वहीं गिरिडीह में 10वीं के 37,105 छात्र-छात्राओं के लिए 92 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।रांची में 157 परीक्षा केंद्र में लगभग 76,000 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। धनबाद में 92 केंद्र में 12वीं के 26,102 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। इसी तरह पलामू में 108 और हजारीबाग 56 में भी केंद्र बने हैं।



