धनबाद में राहुल गाँधी: थोड़े वक्त में झारखंड की स्टील इंडस्ट्री को भी ये (मोदी सरकार) अपने 2-3 मित्रों को पकड़ा देंगे

0

झारखंड: आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा और राहुल गाँधी का धनबाद में रघुकुल के सामने जोरदार स्वागत हुआ.कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने धनबाद से भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “…पब्लिक सेक्टर यूनिट हिंदुस्तान की जनता की प्रॉपर्टी है लेकिन मोदी सरकार इन्हें चुनिंदा 2-3 अरबपतियों को पकड़ा रही है, मुझे लगता है थोड़े वक्त में झारखंड की स्टील इंडस्ट्री को भी ये अपने 2-3 मित्रों को पकड़ा देंगे। हम इसके खिलाफ खड़े हैं… आदिवासी भाइयों के जल, जंगल, ज़मीन की रक्षा कांग्रेस पार्टी करती है और करती रहेगी…”पिछले साल हमने कन्याकुमारी से कश्मीर तक ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की थी, जिसका लक्ष्य देश को जोड़ना था।हमने देश को यह संदेश दिया कि कांग्रेस ‘नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान’ खोलती है।इस बार हमने मणिपुर से महाराष्ट्र तक की यात्रा शुरू की है, जिसमें हमने ‘न्याय’ शब्द जोड़ दिया है।ऐसा इसलिए क्योंकि आज देश में आर्थिक अन्याय हो रहा है। देश के चुनिंदा पूंजीपतियों को आपकी सारी संपत्ति सौंपी जा रही है।इसके साथ ही नोटबंदी और GST के कारण जो बेरोजगारी फैली है, यह यात्रा उसके खिलाफ है।पहले PSUs में आपको रोजगार मिलता था, उन सभी का एक-एक कर निजीकरण किया जा रहा है.अगर ऐसा ही चलता रहा तो मोदी सरकार झारखंड की स्टील इंडस्ट्री भी अपने पूंजीपति मित्रों को सौंप देगी।कांग्रेस ने हमेशा आदिवासियों के जल-जंगल-जमीन की रक्षा की है और करती रहेगी। हम आपके साथ खड़े हैं। आपकी शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए हम 24 घंटे काम करेंगे और आपको न्याय दिलवाकर रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here