खूंटी: कृषि मेला 2024 का केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया उद्घाटन

0

खूंटी जिला के तोरपा प्रखंड में “सतत एवं चक्रीय जैव अर्थव्यवस्था -आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत का उत्प्रेरक” को केंद्रित पूर्वी क्षेत्र कृषि मेला 2024 का केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर अर्जुन मुंडा ने कहा कि आदिकाल से मनुष्य विभिन्न तरह के संसाधनों का उपयोग करके अपने पेट भरने का काम किया है.लेकिन आज चीज़ें बदल चुकी है। हमारे पास आज जमीन कम है, जनसंख्या लगातार बढ़ रही है और ऐसे में कृषि में अनुसंधान औऱ विज्ञान की मदद से ही हम उत्पादकता को बढ़ा सकते हैं।विज्ञान और तकनीक को जोड़ते हुए परंपरागत तरीके से गुणवत्तापूर्ण खेती की आवश्यकता है।कृषि मंत्रालय नवाचार के साथ उन्नत कृषि के विकास के लिए काम कर रहा है। बीज के गुणवत्ता और बाजार को ध्यान में रखते हुए उत्पादन की आवश्यकता है। आत्मनिर्भरता के साथ कैसे काम कर सकते हैं, उसे भी ध्यान रखना होगा।भगवान बिरसा मुंडा जी के इस पावन भूमि को कृषि के क्षेत्र में भी विशेष स्थान मिले यह सोचकर खेती बारी करनी है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी चाहते हैं कि हर राज्य का किसान आत्मनिर्भर हों।प्रधानमंत्री जी नेतृत्व देश के पूर्वी क्षेत्र के विकास पर विशेष जोर दिया जा रहा है।इसमें जनजातीय किसानों की अहम भूमिका है,उनकी आय में वृद्धि हो इसको लेकर सरकार लगातार काम कर रही है।महिलाएं भी कृषि के क्षेत्र में बहुत अच्छे से जुड़ीं हैं। ड्रोन दीदी बनाने के लिए काम चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here