रांची : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 28 जनवरी को आयोजित हुई सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के पेपर लीक होने के आरोप के कारण रद्द कर दिया गया था. वहीं 4 फरवरी को आयोजित परीक्षा भी स्थगित कर दी है। भाजपा बाबूलाल मरांडी ने 28 जनवरी को परीक्षा पेपर लीक मामले में मुख्य सचिव को पत्र लिखकर पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है.बाबूलाल मरांडी ने कहा ”28 जनवरी को सम्पन्न हुई JSSC-CGL परीक्षा में कई अनियमितताएं बरती गई हैं।इस बाबत आज मुख्य सचिव को पत्र लिखकर झारखंड के युवाओं का भविष्य खराब करने वाले जेएसएससी अध्यक्ष एवं अन्य संलिप्त लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की।”




