Hazaribagh: आज बड़कागांव विधायक अम्बा प्रसाद ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष नीरज सिन्हा व उपसचिव मधुमिता कुमारी से मुलाकात की। इस दौरान अम्बा प्रसाद ने सीजीएल प्रश्न पत्र लीक मामले में कार्रवाई करने तथा पीजीटी, जूनियर इंजीनियर, नगर पालिका, आईटीआई इंस्ट्रक्टर इत्यादि सभी लंबित परीक्षाफलों को प्रकाशित करने समेत विभिन्न विषयों पर बात की।



