रांची : झारखंड के कई जिलों में कल से अगले दो दिनों तक बारिश हो सकती है। रांची मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से कल से मौसम में बदलाव रहेगा। विभाग के अनुसार इस दौरान न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। वहीं अधिकतम तापमान में कमी आएगी। दो फरवरी से मौसम साफ रहेगा. साथ ही न्यूनतनम तामपान और अधितकतम तापमान में बढ़ोतरी होने से ठंड से लोगों को राहत मिलेगी.पिछले 24 घंटे के मौसम का जिक्र करते हुए अभिषेक आनंद ने कहा कि राज्य में मौसम सूखा रहा और अधिकतम तापमान चाईबासा में 28.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान गढ़़वा में 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.



