31 जनवरी को जमशेदपुर के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे CM हेमंत सोरेन

0

जमशेदपुर: रविवार को कदमा स्थित उलियान समाधि स्थल पर आयोजित झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कार्यकारिणी समिति की महत्वपूर्ण बैठक में जिला अध्यक्ष सह विधायक रामदास सोरेन की अध्यक्षता में आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गयी.बैठक में मुख्य रूप से 30 जनवरी को रांची राजभवन के घेराव की योजना और 31 जनवरी को बिस्टुपुर गोपाल मैदान में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यक्रम की सफलता पर चर्चा हुई.जिला अध्यक्ष रामदास सोरेन ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं से समन्वय एवं भागीदारी पर बल देते हुए आवश्यक निर्देश दिये.बता दें की, पूर्वी सिंहभूम जिले से 50 बसें गोपाल मैदान कार्यक्रम में श्रमिकों को ले जाने के लिए निर्धारित की गई हैं, जिसमें जुगसलाई, बहरागोड़ा, पोटका, घाटशिला से 10 बसें और पूर्व और पश्चिम विधानसभा क्षेत्रों से प्रत्येक में पांच बसें आवंटित की गई हैं।बैठक में रांची राजभवन घेराव के महत्व पर प्रकाश डालते हुए 30 जनवरी को जिला संपर्क कार्यालय साकची से 100 वाहनों का काफिला निकलने की घोषणा की गयी.बैठक में उपस्थित प्रमुख हस्तियों में विधायक सविता महतो, विधायक समीर मोहंती, जिला 20 सूत्री कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष मोहन कर्मकार, राज्य गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष राजू गिरी और क्षेत्र के अन्य प्रमुख नेता शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here