पलामू : JJMP के 4 सदस्य गिरफ्तार

0

पलामू : विगत कुछ दिनों से प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जे०जे०एम०पी० का दस्ता के द्वारा पॉकी थाना के सीमावर्ती क्षेत्र में गतिशील रहते हुए क्षेत्र के विकास कार्य में लगे ठीकेदारों से लेवी की वसुली हेतू बार-बार परेशान किया जा रहा था तथा निर्माणाधीन भवन आदि पर पर्चा साट कर निर्माण कार्य बाधित किया जा रहा है। गुप्त सूत्रों से पॉकी थानान्तर्गत विभिन्न आंगनबाडी केन्द्र का जो निर्माण हो रहा था एवं अन्य निर्माण कार्य में बाधा पहुॅचाते हुए लेवी की मांग की जा रही थी।गुप्त सूत्रो से पता चला कि जे०जे०एम०पी० के एरिया कमांडर ध्रुव जी उर्फ राजू राम के द्वारा अपने संगठन के सदस्यों के माध्यम पर्चा आदि सटवाकर लेवी की मांग की जा रही थी। प्राप्त सूचना के सत्यापन के क्रम में दिनांक 18.01.2024 को पुलिस अधीक्षक पलामू के दिशा निर्देशन पर थाना से एक टीम का गठन करते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी द्वारा थाना के पुलिस पदाधिकारी / बल के साथ ग्राम बिहरा पहुॅचे जहां सत्यापन के क्रम में दो मोटरसाईकिल पर सवार चार व्यक्ति को आंगनबाडी केन्द्र पर देखे । जब पुलिस द्वारा उन्हें बुलाया गया तो वे पुलिस के पास न आकर भागने का प्रयास करने लगे। जिसे पुलिस बल के द्वारा घेरकर पकड़ा गया। पकडाये व्यक्ति से नाम पता पुछने पर उनके द्वारा क्रमशः 1. धर्मेन्द्र कुमार भूईया 2. सतन उरॉव पिता रामू उरॉव एवं 3. जगन उरॉव एवं 4. राजू साव पति गोविन्द साव बताये। पुलिस द्वारा जब उनकी विधिवत तलाशी ली गयी तो उनके पास से हथियार, पर्चा एवं रूपया आदि बरामद किया गया । जिसके संबंध में पूछे जाने पर पकड़ाये व्यक्तियों के द्वारा बताया गया कि ये ध्रुव जी उर्फ राजू राम एवं उनकी पत्नी अनिता के कहने पर जे०जे०एम०पी० संगठन के नाम पर छोटे-बडे ठिकेदार एवं राशन डीलर को धमका कर लेवी की मांग करते थे तथा वसूली की गयी रकम को ध्रुव जी के पास पहुॅचे देते है जिसमें इनको भी हिस्सा मिलता है।

बरामद हथियार एवं अन्य समान :

  1. देशी कट्टा–02
  2. लाल रंग से लिख पर्चा–1
  3. सादा पर्चा 04
  4. मोबाईल – 03
  5. मोटरसाईकिल – 02
  6. लेवी का रूपया–5,000/–

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here