झारखंड के सभी सरकारी विश्वविद्यालयों के लिए अवकाश कैलेंडर 2024 को मिली मंजूरी

0

रांची: राज्यपाल सह कुलाधिपति सीपी राधाकृष्णन ने झारखंड के सभी सरकारी विश्वविद्यालयों के लिए वर्ष 2024 के अवकाश कैलेंडर को अपनी मंजूरी दे दी है. राज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ. नितिन मदन कुलकर्णी ने सभी विश्वविद्यालयों को स्वीकृत कैलेंडर की जानकारी देते हुए इसका निष्ठापूर्वक पालन करने का निर्देश दिया है.स्वीकृत कैलेंडर के अनुसार, कॉलेजों और पीजी विभागों में 20 दिनों की गर्मी की छुट्टी होगी, जबकि 12 दिनों की शीतकालीन छुट्टी भी दी गई है। राज्यपाल ने विशेष रूप से बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) और झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जेयूटी) को राज्य सरकार के अवकाश कैलेंडर का पालन करने का निर्देश दिया है. इस कदम का उद्देश्य राज्य के सरकारी विश्वविद्यालयों में एकरूपता सुनिश्चित करना और शैक्षणिक कार्यक्रम को सुव्यवस्थित करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here