निलंबित आईएएस पूजा सिंघल की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 11 मार्च को सुनवाई

0

रांची: मनी लॉन्ड्रिंग की आरोपी निलंबित आइएएस पूजा सिंघल की जमानत याचिका पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में आंशिक सुनवाई हुई.इसके बाद जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस सुधांशु धूलिया की बेंच ने सुनवाई की अगली तारीख 11 मार्च तय की.पूजा सिंघल की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ लूथरा ने बहस की.ईडी की ओर से एएसजी (सहायक सॉलिसिटर जनरल) एसवी राजू ने पक्ष रखा.निलंबित आईएएस पूजा सिंघल ने 12 अप्रैल 2023 को रांची ईडी की विशेष अदालत में सरेंडर किया था.तब से वह बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में न्यायिक हिरासत में हैं.ईडी ने 11 मई 2022 को झारखंड के खूंटी में मनरेगा घोटाला मामले में पूजा सिंघल को गिरफ्तार किया था।उनके पति अभिषेक झा को सुप्रीम कोर्ट ने अग्रिम जमानत दे दी थी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here