सीएम ममता बनर्जी के जन्मदिन पर सीएम हेमंत सोरेन ने की लम्बी उम्र की कामना

0

रांची : तृणमूल कांग्रेस (TMC) की चीफ ममता बनर्जी का जन्म 5 जनवरी 1955 को कोलकात्ता में हुआ था. वो साल 2011 से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री का पद संभाल रहीं हैं. आज उनका 69वां जन्मदिन है.झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन ने उन्हें उनके जन्मदिन पर बधाई दी है.झारखण्ड सीएम ने एक्स पर पोस्ट किया ”पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री @MamataOfficial दीदी को उनके जन्मदिन पर मेरी शुभकामनाएँ। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं।”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शुक्रवार (5 जनवरी) को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. पीएम मोदी ने कहा, ”पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता दीदी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं. उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं.”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here