रांची : दिनांक 04/01/2024 को करीब 09.30 बजे सूचना मिला कि बिरला मैदान के पास साहिल अपार्टमेंट के सामने तीन अपराधी प्रवृति के लड़के दुकान में हथियार दिखाकर रंगदारी माँग रहे हैं। सूचना के आलोक में छापामारी कि गई जिसमें दो अपराधी पकड़े गये। एक भागने में सफल रहा। पकड़ाये व्यक्ति 01. राज उराँव उम्र 21 वर्ष पिता मंगल उराँव सा0- इन्द्रपुरी रोड नं0-10 थाना सुखदेवनगर जिला राँची तथा 02. सोनू कुमार ओझा उम्र करीब 25 वर्ष पे० स्व० विश्वनाथ ओझा सा०-काँके रोड मिशन गली थाना गोंन्दा जिला राँची की तलाशी में राज उराँव के कमर से एक देशी रिवाल्वर बरामद किया गया तत्तोपरांत दोनों को गिरफ्तार किया गया तथा प्रसंगाधिन आर्म्स एक्ट का कांड दर्ज कि गई। जाँच के क्रम में पाया गया कि तीनों अपराधकर्मी दो विभिन्न व्यक्तियों से रिवाल्वर दिखा कर रंगदारी में पैसे की माँग कर रहे थे। इसी क्रम में ये दोनों को रंगे हाथ पकड़ा गया।
एक दूसरे केस में जगरनाथपुर (पुन्दाग) जिला राँची के घर पर दि0-30.12.23 को सुबह करीब 05:40 बजे अज्ञात बाईक सवार व्यक्ति द्वारा वादी के घर में बम फेककर विस्फोट किया तथा शाम में वादी को कोबरा गैंग के नाम स धमकी भरा व्हॉटसएप मैसेज आया। वादी के टंकित आवेदन पर पुन्दाग ओ०पी० पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पुन्दाग एवं अन्य क्षेत्रों में लगे सी०सी०टी०वी० कैमरा खंगाले तथा वादी को व्हॉटसएप में आये नंबर पर तकनीकी शाखा से सहायता लेते हुए औरगांबाद (बिहार) में छापामारी किया गया। छापामारी के क्रम में हेमन्त कुमार सिहं उर्फ मंटू का नाम प्रकाश में आया। पुलिस द्वारा हेमन्त कुमार सिहं उर्फ मंटू को आलम चौक के पास गिरफ्तार कर तलाशी के कम में अवैध देसी पिस्टल, गोली एवं मैग्जीन को बरामद कर विधिवत जप्त किया। जिसके आधार पर गिरफ्तार हेमन्त कुमार सिहं उर्फ मंटू ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि यह घटना उसने अपने चाचा सुनील सिहं के मिलीभगत से थी तथा बताया कि चाचा सुनील सिहं का मोहन शर्मा, हीरालाल एवं राजेश महतो के साथ जमीन का कारोबार मिराल (नगड़ी) में था, जिसमें सुनील सिहं द्वारा पैसा को लेकर राजेश महतो एवं हीरालाल साहु पर दवाब बनाया जा रहा था और मोहन शर्मा के साथ एक जमीन लेकर दोनो तरफ से कोर्ट केस हुआ था, जिसमें सुनील सिहं को लाभ नही मिलने के कारण वह मोहन शर्मा को मरवाकर उक्त जमीन को लेना चाह रहा था। सुनील सिहं, द्वारा फर्जी सिम- 9523519506 से कोबरा गैंग के नाम से व्हॉटसए बनाकर जमीन कारोबारी मोहन शर्मा, हीरालाल साहु, राजेश महतो को धमकी देकर फिरोती की मांग की गयी। हेमन्त सिहं उर्फ मंटू के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त यामहा FZ JH01BC3840 को पंकज उरांव पे० सुरेश उरांव ग्राम जुरा पो० जुरा पंचायत तुम्बों थाना भरनों जिला गुमला को हरदाग, तुपुदाना, रांची से बरामद किया गया तथा पंकज उरांव पे० सुरेश उरांव ने अपने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में अपने अपराध को स्वीकार किया। सुनील सिहं की गिरफ्तारी के लिए छापामारी किया जा रहा है।
एक दूसरे केस में वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची द्वारा सूचना मिली कि अरगोड़ा थानान्तर्गत पटेल चौक के आस-पास ब्राउन शुगर की बिकी की जा रही है।पुलिस अधीक्षक, नगर के निर्देशन मे पुलिस उपाधीक्षक हटिया एवं पु०नि० सह थाना प्रभारी अरगोड़ा के नेतृत्व में गठित छापामारी दल संध्या समय 18.30 बजे गश्तीदल के साथ पटेल चौक के पास हनुमान मंदिर के आगे एक खंडहर जैसे मकान के पास पहुंचे तो वहां दो व्यक्ति को बाइक समेत संदेह की स्थिति में पकड़ा गया। पूछने पर अपना नाम क्रमशः 1. तौहिद अंसारी एवं 2. अनूप कुमार बताए।गुरूवार को तलाशी के क्रम में इनके पास से ब्राउन शुगर बरामद किया गया, जिसे विधिवत् जप्त किया गया। ये बताये कि ये सभी नशील पदार्थ का खरीद-बिकी घूम-घूम कर करते हैं। ये बताये कि ब्राउन शुगर एवं ब्लैक स्टोन इन्हें शिशुपाल एवं गब्बर बिकी करने के लिए देते हैं।



